Delhi Flood News:यमुना नदी के जलस्तर में आई गिरावट, संकट अभी नहीं टला, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई बैठक



Delhi News: यमुना नदी के जलस्तर में अब लगातार कमी आ रही है। लेकिन दिल्ली में अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कि दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार तड़के भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो गई थी ।

उपराज्यपाल ने किया निरीक्षण

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी राजघाट के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बता दें कि शनिवार रात तक जलस्तर 206.72 होने की संभावना, फिलहाल शनीवार दोपहर तक यमुना नदी का जलस्तर 207.38 मीटर दर्ज़ किया गया। यमुना नदी का जलस्तर 207.38 मीटर दर्ज़ किया गया।

सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर बैठक बुलाई है। सीएम शाम 4:30 बजे सभी कैबिनेट मिनिस्टर्स के साथ मीटिंग करेंगे।

हरियाणा के  गृहमंत्री अनिल विज ने किया पलटवार

आप नेता लगातार दिल्ली की बाढ़ को लेकर हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि हरियाणा जानबूझकर थिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ रहे हैं। जिससे दिल्ली की स्थिति बिगड़ी है। अब इस पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जवाब दिया है। हमारे प्रदेश में भी तो कहीं और से ही पानी आया लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल जी बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें। यमुना किनारे हमारे भी जितने गांव और शहर हैं, उनमें भी उतना ही पानी आया है। दिल्ली से पानी निकलने के बाद फिर से हरियाणा में पानी आता है। हम क्या जानबूझकर अपने ज़िलों में पानी छोड़ेंगे।

ट्रैफिक के लिए इन सड़कों को खोला गया

दिल्ली में बाढ़ के कारण जिन सड़कों को बदं किया गया था उनमें से दो को खोल दिया गया है। इसकी जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी है। 

1. बुलेवार्ड रोड से स्लिप रोड, युधिष्ठिर सेतु के नीचे बाएं मुड़कर एमजीएम से वजीराबाद फ्लाईओवर और आगे।

2. महात्मा गांधी मार्ग दोनों कैरिजवे जो चंदगीराम अखाड़े से आईपी कॉलेज तक हैं।


उधर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अब रिंग रोड पर शांति वन से गीता कॉलोनी तक दोनों कैरिजवे पर कारों, ऑटो और हल्के वाहनों के लिए यातायात की अनुमति दे दी गई है। शांति वन से राजघाट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क अभी भी बंद है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन