Delhi Flood Update: सीएम केजरीवाल ने 6 मंत्रियों को सौंपी कमान, कहा बाढ़ पीड़ितों को न हो दिक्कत, हालात का लिया जायजा



Delhi Flood News: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित छह जिलों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में पैदा हुए हालत की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राजकुमार आनंद, गोपाल राय और इमरान हुसैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। ये मंत्री अपने जिले में लोगों के लिए बने राहत शिविरों में खाना, पानी, बिजली व दवाइयां समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम करेंगे। उक्त जिले के अफसर संबंधित मंत्री से आदेश लेंगे और उनको ही रिपोर्ट करेंगे।


केजरीवाल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सारी बेसिक सुविधाएं उपलब्ध हों

बैठक के बाद मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से पैदा हपई स्थिति के बारे में अलग-अलग विभागों से जानकारी ली और उस पर विस्तार से चर्चा की। इसमें मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई कि वह उस जिले में आने वाले सभी राहत शिविर और पुनर्वास के कैंप लगाए गए हैं, वहां सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। साथ ही सभी प्रशासनिक अफसरों को लिखित आदेश जारी किया जा रहा है। इन राहत शिविरों के मद्देनजर सभी संबंधित अफसर जिम्मेदार मंत्रियों को रिपोर्ट करेंगे। संबंधित मंत्री से ही आदेश लेंगे और उनके साथ सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को तत्काल अपने जिलों की कमान संभालने और काम पर लग जाने का निर्देश दिया है।


कम नहीं हुआ खतरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगह से खबर आ रही है कि कुछ लोग पानी में खेलने या तैरने जा रहे हैं। वीडियो, सेल्फ़ी के लिए जा रहे हैं। कृपया ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है। अभी बाढ़ का खतरा खत्म नहीं हुआ। पानी का बहाव बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी...


जिला -             मंत्री का नाम


साउथ-ईस्ट दिल्ली -         कैलाश गहलोत


ईस्ट दिल्ली  -                   सौरभ भारद्वाज


नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली  -            आतिशी


नॉर्थ दिल्ली  -                   राजकुमार आनंद


सेंट्रल दिल्ली -                   इमरान हुसैन


शाहदरा -                        गोपाल राय

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन