Delhi Flood:दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद, राजधानी में भारी वाहनों की नोएंट्री, आवश्यक सेवाओं वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं


Delhi Flood News राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसी के चलते रविवार तक दिल्ली में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यमुना में बाढ़ को लेकर हुई डीडीएम की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। कि दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। उधर, यमुना का पानी कश्मीरी गेट बस स्टैंड तक पहुंच गया है।

बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू, बदरपुर, लोनी और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू- कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रोकी जाएंगी। आवश्यक सेवाओं वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं होगा। 

राजधानी में बाढ़ की हालत पैदा होने के बीच प्रगति मैदान टनल खुल गई है। इस टनल का रिंग रोड और मथुरा रोड, इंडिया गेट आने-जाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल 3 दिन पहले प्रगति मैदान का पानी आने के कारण टनल को बंद कर दिया था इसके बाद टनल में आने वाले पानी को रोकने के लिए उपराज्यपाल ने दौरा किया था टनल बनाने वाली कंपनी ने इसमें पानी छोड़ने वाली एक अन्य कंपनी खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।

वहीं  DMRC ने ये भी फैसला लिया गया है कि यमुना नदी के ऊपर से गुजरते समय मेट्रो की स्पीड लिमिट 30km/घंटा से अधिक नहीं होगी। DMRC ने ट्वीट किया कि यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण, एहतियात के तौर पर ट्रेनें नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से गुजर रही हैं।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन