Delhi News: दिल्ली में लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा, बंद किए गए तीन वाटर प्लांट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी





यमुना के जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से नदी किनारे पर सटे दिल्ली के इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिस वजह से आलम ये है कि यमुना का जलस्तर बढ़ने का असर यातायात और आवाजाही पर भी पड़ने लगा है। 


देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ना अब गहरी चिंता का विषय बन गया है।  दरअसल यमुना का जलस्तर इतना ज्कायादा बढ गया है कि जिसकी वजह से राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया है। और ये धीरे धीरे और भड़ता जा रहा है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि हजारों परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होना पड़ा है। दिल्ली के कई रास्ते भी यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से प्रभावित हो रहे हैं। 


हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। 


चंदगीराम अखाड़ा के निचले इलाके में बाढ़

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद चंदगीराम अखाड़ा के निचले इलाके में बाढ़ आ गई है।



निगमबोध घाट के निचले घाटों को भी अंतिम क्रिया के लिए बंद करने का आदेश

राजधानी दिल्ली में पानी का स्तर अपने ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह आठ बजे यह 208.48 मीटर तक पहुंच गया है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है और इस कारण राजधानी में बाढ़ की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी शमशान घाट को अस्थाई तौर पर बंद करने का आदेश दिया है। यदि पानी की ऊंचाई और ज्यादा बढ़ती है तो निगमबोध घाट के निचले घाटों को भी अंतिम क्रिया के लिए बंद करने का आदेश जारी किया जा सकता है।  दिल्ली के निचले इलाकों में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। अब तक लगभग 20,000 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित ठिकनों पर पहुंचाया जा चुका है। टेंट में लोगों को रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर राजधानी के सरकारी स्कूलों को स्थाई आवास केंद्रों में तब्दील किया जा सकता है। 


यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद 

यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। DMRC ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।



ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक यमुना का जल स्तर बढ़ने और इसके परिणामस्वरूप निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है. साथ ही सलाह दी गई है कि जिन मार्गों पर आवाजाही प्रभावित है, उसे देखकर ही अपनी यात्रा करें. दिल्ली में इन दिनों यमुना उफान पर है. आज सुबह छह बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया. इससे पहले बुधवार की रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर तक पहुंच गया था.


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन