किसान नेता राजू मान बने किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक


 

बाढ़डा :  किसान आंदोलन के साथ निरंतर जनहित के मुद्दों पर अहम भूमिका निभाने वाले किसान नेता राजू मान को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के संगठन सचिव के. सी. वेणुगोपाल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को जारी एक सूची में राजू मान को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। 


नई जिम्मेदारी मिलने पर किसान नेता राजू मान ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे, संगठन सचिव के. सी. वेणुगोपाल और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन सरदार सुखपाल सिंह खैहरा ने उन पर जो विश्वास जताया है वो उस पर खरा उतरते हुए किसान और मजदूरों के हकों की लड़ाई जारी रखेंगें। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसान कांग्रेस को मजबूत करना रहेगी ताकि एकजुटता के साथ देश के कमेरे वर्ग की आवाज बुलंद की जा सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सरकार बनने पर किसानों के लिए एमएसपी देने की गारंटी दी है जिससे किसान और मजदूरों का झुकाव तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।


आपको बता दे कि इससे पहले राजू मान किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक रहे हैं। उन्होंने तेरह महीने तक किसान आंदोलन में कितलाना टोल पर मीडिया प्रभारी का काम बखूबी सम्भाला था। किसान नेता राजू मान राहुल गांधी की अगुवाई में चली भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण में शामिल रहे थे।


द भारत ख़बर डॉट कॉम

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन