Bollywood News: अर्जुन कपूर सिंघम अगेन में निभाएंगे यह किरदार, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई अर्जुन कपूर की एंट्री!



Singham Again: ये दावा किया जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने आगामी एक्शन से भरपूर अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक मेकर्स या अर्जुन कपूर की तरफ से कोई ओफिशीयली कोई एलान नहीं किया गया है।

सूत्रों की मानें तो अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रहे हैं। रोहित और उनकी टीम ने इसे सीक्रेट रखा है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट यह है कि अर्जुन एक विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। अर्जुन 4 सुपरकॉप - सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम के खिलाफ फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे।' कथित तौर पर, अर्जुन ने आगामी एक्शन-थ्रिलर में अपनी भूमिका के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या अर्जुन की ओर से आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है।

'सिंघम' और 'सिंघम 2' के साथ अपने रचे कॉप यूनिवर्स का मजा दर्शकों को देने के बाद अब रोहित शेट्टी एक बार फिर अजय देवगन के साथ वही जादू चलाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी फिर एक बार अपना 'सिंघम' भरा पावरफुल अंदाज लेकर दर्शकों के बीच 'सिंघम अगेन' लेकर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ है उसी दिन से दर्शकों के दिलों-दिमाग में इसको लेकर उत्साह सातवें आसमान पर है। प्रोजेक्ट से जुड़ी हर छोटी खबर पर नजर गड़ाए रखने वाले फैंस के लिए इस फिल्म से


रोहित शेट्टी की एक्शन फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2011 की फिल्म 'सिंघम' से हुई थी और उसके बाद 2014 में इसका सीक्वल आया, जिसका नाम 'सिंघम रिटर्न्स' था। फिल्में बाजीराव सिंघम नाम के एक पुलिस ऑफिस और अन्याय और भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ उसकी लड़ाई की कहानी बताती हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और उम्मीद है कि यह अगस्त, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन