दिल्ली में दिल दहला देने वाला मर्डर: सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोद कर हत्या की, दिल न भरा तो सरेआम पत्थर से कुचल कर मार डाला


    

Delhi Crime: दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज CCTV सामने आया है। आरोपी युवक  नाबालिग लड़की को कहासुनी होने पर गली में रोका। इसके बाद ताबड़तोड़ चाकू से वार करने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि नार्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस थाने के इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी साहिल और लड़की के बीच कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी लड़की को गली में रोकता है। और लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। 

CCTV फुटेज में आरोपी लड़की को लगातार चाकू मार रहा है। CCTV में दिख रहा है है कि गली में लोगों की आवाजाही है। लेकिन किसी ने भी लड़के को रोकने या फिर लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की आरोपी लड़के ने लड़की पर चाकू से लगातार 30 से ज्यादा बार वार किए। इस पर भी आरोपी का मन नहीं भरा तो लड़की को बार-बार पत्थर से कुचला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  

पुलिस के अनुसार उनको नाबालिग की हत्या की जानकारी एक मुखबिर से मिली। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पड़ताल में नाबालिग लड़की की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई। मृतका ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की पुत्री थी।

 पुलिस की मानें तो साहिल और साक्षी पहले से एक दूसरे को जानते थे। लेकिन रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब साक्षी अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी तो इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने कई बार उस पर पत्थर उठाकर मारा। 

साक्षी के पिता की शिकायत पर थाना शाहबाद डेयरी में  IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी  खबर लिखे जाने तक फरार है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है।  

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट कर कहा है कि "दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने वर्षों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।"



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन