नोएडा:कानून का शिकंजा कसते ही नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की सारी हेकड़ी निकलने के साथ ही सुर भी बदल गए हैं। कल तक वो सोसाइटी की जिस महिला को गालियां देकर अपना रौब झाड़ रहा था, अब वो उसे अपनी बहन बता रहा है। इतना ही नहीं, श्रीकांत त्यागी अब इस घटना को एक राजनीतिक साजिश करार दे रहा है। नोएडा के सेक्टर 93-बी में ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से गाली-गलौज और हाथापाई करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत त्यागी को सूरजपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।श् रीकांत त्यागी ने अदालत से ले जाते समय कहा कि मैं घटना पर खेद व्यक्त करता हूं। वो महिला मेरी बहन की तरह है, ये घटना राजनीतिक है और मुझे राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए की गई थी।
Tags:
Big News