भारत की अगली राष्ट्रपति चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी ने घर जाकर दी बधाई



दिल्ली : द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी ने UPA के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया. वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए थे. थर्ड राउंड में उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले. यशवंत सिन्हा इस राउंड में 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके. इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल थे.

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी. मुर्मू को केरल से सिर्फ एक और सिन्हा को 3 राज्यों से एक भी वोट नहीं मिला. राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती गुरुवार देर रात 4 राउंड में पूरी हुई. कुल 4754 वोट पड़े थे. गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 अमान्य पाए गए. कुल वोटों का कोटा 5,28,491 था. इसमें द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले. इनकी वैल्यू 6 लाख 76 हजार 803 थी. केरल से मुर्मू को सबसे कम सिर्फ एक और यूपी से सबसे ज्यादा 287 वोट मिले.वहीं, यशवंत सिन्हा को कुल 1877 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 3 लाख 80 हजार 177 रही.

दूसरी तरफ यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम से एक भी वोट नहीं मिला, जबकि उन्हें सबसे ज्यादा 216 वोट पश्चिम बंगाल से मिले. वोट प्रतिशत की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू को 64% और यशवंत सिन्हा को 36% वोट मिले.

द भारत ख़बर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन